स्कूल में पेड़ कटाई के दौरान हादसा, क्रेन पलटने से मजदूर की मौत
लखनऊ, सितम्बर 6 -- धनवारा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यूकेलिप्टस के पेड़ की डाल उतारते समय क्रेन मशीन पलट गई। उसकी चपेट में आने से मऊ निवासी 20 वर्षीय मजदूर सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में क्रेन चालक मामूली घायल हुआ और मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक धनवारा प्राथमिक विद्यालय परिसर में पिछले एक सप्ताह से यूकेलिप्टस के पेड़ काटने का काम चल रहा था। रविवार सुबह करीब 10 बजे मजदूर क्रेन की मदद से भारी डाल नीचे उतार रहे थे। अधिक वजन होने से क्रेन डाल का भार नहीं संभाल सकी और डाल समेत पलट गई। क्रेन की चपेट में आकर सोनू मशीन के नीचे दब गया। साथी मजदूरों और ग्रामीणों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक सोनू तीन बहनों सारिका, राधिका और न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.