आरा, अगस्त 8 -- आरा, हिप्र.। बड़हरा प्रखंड के राजकीय बुनियादी विद्यालय बभनगावां में पायी गयी गड़बड़ी मामले में डीपीओ एमडीएम ने हेडमास्टर से स्पष्टीकरण मांगा है। निर्देश दिया है कि स्कूल में मिले गड़बड़ी पर साक्ष्य आधारित स्पष्टीकरण के साथ निरीक्षण की तिथि से छह माह पूर्व के मध्याह्न भोजन पंजी, बिल विपत्र व पीपीए की सत्यापित प्रति उपलब्ध कराते हुए स्पष्ट करने के लिए कहा है कि क्यों नहीं गड़बड़ी के मामले में नियमानुसार वसूली की कार्रवाई की जाये। मालूम हो कि एमडीएम के डीपीएम की ओर से बीते 28 जुलाई को स्कूल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में भौतिक रूप से 307 विद्यार्थियों में से 283 विद्यार्थी ही पाये गये। अंडा पंजी को देखने पर पाया गया कि विद्यार्थियों को केवल फल दिया जाता है, जबकि अंडा दिया जाना है। भौतिक रूप से 1900 किग्रा खाद्यान्...