नई दिल्ली, अगस्त 30 -- 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संयोजक अभिजीत दीपके इन दिनों सरकारी स्कूलों का दौरा करके उनकी कमियों को उजागर करने में लगे हैं। इसी क्रम में वह एक सरकारी स्कूल की पानी की टंकी पर चढ़ गए और चेक किया कि पानी पीने लायक है भी या नहीं। एक दिन पहले ही उन्होंने एक स्कूल की जर्जर और दरारों वाली इमारत दिखाई। फर्श के ऊपर से टाट-पट्टी हटाई तो देखा फर्श पूरी तरह दड़क चुकी थी। वहीं एक स्कूल में मिड-डे मील चेक किया तो कई एक्सपायर फूड पैकेट्स मिले। इसी बीच एक इंटरव्यू में उन्होंने सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने को लेकर कहा कि वह किडनैप हो चुके थे। शनिवार को दीपके अपने गृह जिले हिंगोली के औंधा में एक सरकारी स्कूल का दौरा किया। उन्होंने दावा किया कि स्कूल में उन्हें छात्रों के लिए रखे गए खाद्य सामग्री के कुछ ऐ...