बक्सर, अप्रैल 17 -- युवा के लिए ------ आदेश हर माह विद्यालय में लेना है विषयवार टेस्ट शिक्षकों की प्रतिनियुक्त पर लगाई जाए रोक बक्सर, हमारे संवाददाता। स्कूल में कक्षा संचालन के दौरान कई बार यह सामने आया है कि शिक्षक मोबाइल का उपयोग करते हुए पाए जाते है। कक्षा में मोबाइल पर बात करते है रिल्स देखते है। जिससे बच्चों के पठन-पाठन पर असर पड़ता है। इस तरह मोबाइल के उपयोग पर पूर्णत: रोक रहेगी। इस नियम का कोई भी उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई शिक्षक छात्र-छात्राओं को कक्षा में किसी विषय पर जानकारी देने के मोबाइल का उपयोग कर सकते है। इसके लिए प्रधानाध्यापक से अनुमति लेनी होगी। उक्त बातें जिले के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक करते हुए डीईओ संदीप रंजन ने कहीं। कहा कि विद्यालयवार माह सभी विषय का टेस्ट होगा। अलग-अलग विषय के...