हजारीबाग, फरवरी 7 -- चौपारण, प्रतिनिधि। केंदुआ मोड़ स्थित डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में शनिवार को पकवान मेला का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी पाक कला का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रकार के लजीज और स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन बनाया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते विद्यालय निदेशक धीरेन दयाल व प्राचार्य दीपेन दयाल ने सामूहिक रूप से किया। मेले में छात्रों ने अलग-अलग स्टॉल लगाए थे, जहां चाट, गोलगप्पे, सैंडविच, इडली और पारंपरिक व्यंजनों का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक अभिषेक, नीतीश, अंकित और सुमित के साथ-साथ शिक्षिका मोनिका, नेहा, अमीषा, अंजली, श्रुति और मेनका की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.