प्रयागराज, मार्च 6 -- सर्वोच्च न्यायालय के आदेश एवं भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में निर्देशित किया गया है कि राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की ओर से कक्षा आठ के लिए प्रकाशित सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक (भाग 2) 'एक्सप्लोरिंग सोसाइटी: इंडिया एंड बियॉन्ड' प्रथम संस्करण (फरवरी 2026) का किसी भी दशा में किसी भी विद्यालय में उपयोग न हो। इस पर बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया है कि उक्त पुस्तक किसी भी विद्यालय में उपयोग में न लाई जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...