गोंडा, जुलाई 11 -- गोण्डा। उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा नोहर में नो बैग डे पर मीना मंच की विशेष सभा का आयोजन किया गया। मीना मंच के सुगमकर्ता मनोज कुमार चतुर्वेदी ने अलग-अलग पुरवे की टोलियां बनाकर बच्चों को नियमित रूप से स्कूल आने और उपस्थिति बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को आधा फूल और गायब हाथी कॉमिक बुक का पाठन कराया। इसके माध्यम से बच्चों को किसी के रंग-रूप की तुलना न करने की सीख दी गई। प्रधानाध्यापक श्रवण कुमार सिंह, शिक्षक महेश कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...