बगहा, अप्रैल 16 -- संजय कुमार मैनाटाड़।एक प्रतिनिधिनामांकन जागरूकता के लिए गुरूवार को प्राथमिक विद्यालय कमलानगर द्वारा पोषक क्षेत्र में रैली का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक नसीरूद्दीन अंसारी के नेतृत्व में निकाली गई रैली में शिक्षक महमद असलम,शंभू राम सहित छात्र-छात्राओं ने विभिन्न टोला-मोहल्लों का भ्रमण किया।बच्चों ने इस दौरान हर बच्चा, स्कूल में दाखिला, शिक्षा से ही होगा विकास एवं निपुण बनेगा हर एक बालक, तभी आगे बढ़ेगा बिहार आदि नारे लगाये। रैली के दौरान शिक्षकों एवं बच्चों ने घर-घर जाकर अभिभावकों से संवाद स्थापित किया तथा उन्हें अपने बच्चों का समय पर नामांकन कराने, नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने एवं विद्यालय से जुड़ाव बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- नामांकन को लेकर निकाली गयी जागरूकता रैली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...