रायबरेली, मार्च 24 -- गोंडा। जिले के झंझरी शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय पथवलिया परिसर में नीम के वर्षों पुराने जर्जर पेड़ों को काटने में सात महीने बीत गए। लेकिन कटान नहीं कराई जा सकी है। बीते साल 19 जुलाई को ग्राम प्रधान ने बीएसए को पत्र देकर विद्यालय परिसर में चालीस साल से अधिक पुराने नीम के पेड़ को कटाने की मांग की थी। उन्होंने विभाग को बताया था कि पेड़ काफी पुराने और जर्जर हो गए हैं। पेड़ों के बीच से 11 हजार वोल्ट की एचटी लाइन गुजरी है। विभागीय अधिकारियों ने बताया पेड़ों की मूल्यांकन प्रक्रिया बीते 22 अगस्त को पूरी हो चुकी है। सात महीने बाद भी पेड़ों की कटाई नही कराई जा सकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.