देहरादून, फरवरी 17 -- रुड़की। स्कूल के वार्षिकोत्सव बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। पनियाला रोड, शिवपुरम स्थित निजी स्कूल में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीएसएम शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष (एडवोकेट) ममतेश कुमार शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बीएम शिक्षण संस्थान के सचिव (एडवोकेट)रजनीश कुमार शर्मा और पूर्व संस्कृत शिक्षा निदेशक एवं पूर्व अपर शिक्षा निदेशक, माध्यमिक शिक्षा उत्तराखंड डॉ. आनंद भारद्वाज उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...