नई दिल्ली, जून 30 -- महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में स्कूल के भीतर टीचर पर चाकू से हमले की सनसनीखेज घटना सामने आई है। यह वारदात शहर के कैंटोनमेंट क्षेत्र स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल में हुई। पुलिस के अनुसार, एक नाबालिग छात्र ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) लेने स्कूल पहुंचा था। इसी दौरान टीसी की प्रक्रिया को लेकर उसकी संबंधित शिक्षक से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर छात्र ने अचानक चाकू निकालकर शिक्षक के सीने पर हमला कर दिया। घायल शिक्षक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। यह भी पढ़ें- केतन मर्डर केस: चेतन की 'चाल' बताएगी सच, सिया के BF का होगा गेट एनालिसिस टेस्ट घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि छात्र ने हमले में इस्त...