रुद्रपुर, मई 8 -- खटीमा। सिटी कॉन्वेंट स्कूल में 5 यूके नेवल एनसीसी यूनिट, नैनीताल के तत्वाधान में जूनियर डिवीजन एयर एनसीसी भर्ती का आयोजन किया गया। भर्ती का आयोजन 5 यूके नेवी एनसीसी से आए कमान अधिकारी कैप्टन मृदुल शाह के नेतृत्व में किया। भर्ती प्रक्रिया का संचालन नैनीताल से आए नेवी एनसीसी के परमानेंट इंस्ट्रक्टर सतीश शर्मा द्वारा किया गया। चयन प्रक्रिया विद्यार्थियों की शारीरिक दक्षता एवं साक्षात्कार के आधार पर मूल्यांकन कर किया गया। इस दौरान विद्यालय के कक्षा 8 एवं 9 के 105 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, जिनमें से 25 मेधावी एवं योग्य विद्यार्थियों का चयन एनसीसी के लिए किया गया। यह भी पढ़ें- सिटी कॉन्वेंट स्कूल में जूनियर डिवीजन नेवी एनसीसी भर्ती का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...