बदायूं, जुलाई 2 -- बदायूं, संवाददाता। वजीरगंज ब्लॉक क्षेत्र के संविलियन विद्यालय वागरपुर में कक्षा आठ की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक मैनपाल को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही विस्तृत जांच के लिये दो बीईओ नामित किये हैं।वजीरगंज ब्लॉक क्षेत्र के संविलियन विद्यालय वागरपुर में पढ़ने वाली कक्षा आठ की छात्रा ने स्कूल के ही सहायक अध्यापक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। अभिभावक ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ थाना कुंवरगांव में तहरीर दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो एक्ट भी लगायी और आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से शिक्षक को जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- छात्रा से कथित अनैतिक संबंध के आरोप में सहायक अध्यापक निलंबित इधर बीएसए नवीन कुमार ने बीईओ वजीगंज दिलीप कुमार से मिली रि...