मुजफ्फरपुर, मई 27 -- देवरियाकोठी, एसं। देवरिया थाना के उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को शिक्षकों ने एक युवक को छात्रा से छेड़खानी करते पकड़ा। बाद में डायल 112 की पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक को समझा-बुझा कर छोड़ दिया। उसके बाद युवक अपने अन्य साथियों को फोन कर बुला लिया और स्कूल के बगल स्थित कर्पूरी चौक के निकट गुटबाजी करने लगा। स्कूल में छूट्टी होने पर शिक्षक विकास कुमार जब बाइक से कर्पूरी चौक पहुंचे तो वहां पहले से जुटे पांच-छह युवकों ने उन पर हमला कर दिया, जिसे उनका सिर फट गया। घायल शिक्षक सड़क पर बेहोश होकर गिर गये। हमलवारों को पकड़ने के लिए स्थानीय लोग और राहगीर दौड़े, लेकिन सभी हमलावार बाइक पर सवार होकर बंदी होते हुए शाहपुरपट्टी की ओर भाग निकले। स्थानीय लोगों ने घायल शिक्षक को पारू सीएचसी में भर्त...