देवरिया, फरवरी 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। प्राइवेट स्कूल में शिक्षक द्वारा एक छात्रा के यौन शोषण करने का वीडियो वायरल होने के प्रकरण को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। डीएम के निर्देश पर मामले की जांच के लिए दो सदस्यी कमेटी गठित की गई है। कमेटी की रिर्पोट के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। पथरदेवा नगर पंचायत में संचालित एक विद्यालय में कुशीनगर जिले के रहने वाले शिक्षक की नियत अपने ही एक छात्रा पर खराब हो गई। शिक्षक ने बहला-फुसलाकर छात्रा को अपने जाल में फंसा लिया। उसके बाद वह आए दिन अकेले में छात्रा से अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया। पांच दिन पहले कुछ लोगों ने शिक्षक की इस करतूत का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो के इंटरनेट पर आ जाने के...