नोएडा, अगस्त 18 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-31 स्थित नामी स्कूल में करीब एक वर्ष पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में हुई 10 वर्षीय छात्रा की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। सेक्टर-20 थाना पुलिस की जांच से असंतुष्ट परिजन अब विस्तृत जांच के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। उनका कहना है कि पुलिस ने विसरा रिपोर्ट के आधार पर अधूरी जांच करके आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया है। सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के नामी स्कूल में चार सितंबर 2025 को संदिग्ध परिस्थितियों 10 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। छात्रा की मां ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच की और आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया। छात्रा के चाचा का कहना है कि घटना के अगले दिन पांच सितंबर को पुलिस स्कूल से डीवीआर ले गई थी। छात्रा की म...