समस्तीपुर, जुलाई 2 -- विभूतिपुर। प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाजिदपुर बम्बैया में गुरुवार को एक छात्रा की अचानक तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में विद्यालय के शिक्षकों एवं परिजन छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। हालांकि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतिका छात्रा वाजिदपुर बम्बैया वार्ड 14 निवासी संतोष ठाकुर की 11 वर्षीय पुत्री आकृति राज बताई गई। आकृति पंचम वर्ग की छात्रा थी। स्कूल में मीड डे मिल खाना खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि छात्रा पहले से बीमार थी। गुरुवार को विद्यालय आई और अचानक तबीयत बिगड़ गई और उपचार के लिए ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- स्कूल में खेलते समय छात्र की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत घटना के बाद छात्रा की माता सहित परिजनों का रो रो कर बु...