गुमला, फरवरी 7 -- गुमला संवाददाता स्कूल में चाहिए गर्ल्स टॉयलेट अभियान के छठे दिन हिंदुस्तान की टीम ने जिले के रायडीह प्रखंड अंतर्गत सिकोई पंचायत स्थित लूंगा कसईटोली स्कूल की छात्राओं से सीधा संवाद किया। संवाद के दौरान जो हकीकत सामने आई,वह चिंता बढ़ाने वाली है। स्कूल में करीब दो दशक पहले बना शौचालय अब पूरी तरह जर्जर हो चुका है और उपयोग के लायक नहीं रह गया है। नतीजतन विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राएं शौच के लिए खुले में जाने को मजबूर हैं।छात्राओं ने बताया कि शौचालय खराब होने के कारण उन्हें न केवल असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है, बल्कि इससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित होती है। कई बार कक्षा के दौरान बाहर जाने में संकोच होता है, जिससे वे घंटों तक परेशानी झेलती हैं। खासकर मासिक धर्म के समय यह समस्या और गंभीर हो जाती है। इस वजह से कुछ छात्राएं उन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.