जामताड़ा, जनवरी 31 -- स्कूल में चाहिए गर्ल्स टॉयलेट/जामताड़ा के दो स्कूलों में छात्राओं के लिए शौचालय नहीं, सुप्रीम कोर्ट का आदेश जमीनी हकीकत से दूर जामताड़ा, प्रतिनिधि। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट आदेश दिया है कि देश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छात्राओं के लिए अलग शौचालय अनिवार्य होगा। आदेश का पालन नहीं करने पर स्कूलों की मान्यता रद्द की जा सकती है। लेकिन जामताड़ा जिले के दो सरकारी स्कूलों में यह आदेश जमीन पर लागू नहीं हो पाया है। नाला प्रखंड में स्थित डीपीईपी न्यू प्राइमरी स्कूल, निमबेड़ा में छात्राओं के लिए अलग शौचालय नहीं है। इस विद्यालय में कुल 30 छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रही हैं। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कल्पना महतो ने बताया कि छात्राओं के लिए शौचालय नहीं होने से उन्हें स्कूल समय में बड़ी परेशानी होती है। जरूरत पड़ने पर बाहर जाना...