सीतामढ़ी, मई 13 -- नानपुर। नानपुर प्रखंड में सोमवार का दिन शिक्षा विभाग और शिक्षा प्रेमियों के लिए काला दिन रहा।जब पल्स टू माध्यमिक विद्यालय नानपुर उत्तरी में स्कूली छात्र मो अरमान को तीन आरोपियों ने 5 चाकू मार जान मारने की कोशिश की।संयोग रहा कि चाकू का वार संवेदनशील अंग को प्रभावित नहीं कर सका।ऐसा इसलिए हुआ कि शोरगुल सुन विद्यालय के शिक्षक छात्र वाहन आ गए।घायल छात्र अब खतरे से बाहर है। यह भी पढ़ें- एमडीएम पर बवाल, अभिभावकों का विरोध तेजघटना का प्रभाव स्कूल में हुई चाकूबाजी की इस घटना ने शिक्षाप्रेमियों और अविभावकों को अचंभे में डाल दिया है।नानपुर उत्तरी के पूर्व मुखिया मो नजरे आलम बताते है कि अविभावक बच्चे को स्कूल भेजकर निश्चिंत हो जाते हैं।पर इस घटना ने स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है।पुलिस को अब स्कूल में प...