पीलीभीत, अप्रैल 30 -- पीलीभीत। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की ओर से ग्राम खाग स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेडिकल छात्रों और संकाय सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए विद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. हुमा खान और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. वर्तिका अग्रवाल ने छात्रों को स्वच्छता के महत्व, व्यक्तिगत स्वास्थ्य और सामुदायिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या गीता का विशेष सहयोग रहा। वहीं देवेंद्र सिंह, गौरी, वंश, अभिनव, दिव्या, क्षितिज समेत कुल 21 मेडिकल छात्रों ने अभियान में योगदान देकर इसे सफल बनाया। मेडिकल कॉलेज की प्रधान...