अल्मोड़ा, मई 25 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। जीआईसी कमलेश्वर में सोमवार को गंगा दशहरा पर्व पर स्कूल में स्वच्छता अभियान चलाया गया। शिक्षकों व छात्रों ने स्कूल व आसपास के संवेदनशील वन क्षेत्रों से लगे हिस्सों में फायर लाइन को क्लीयर किया। शिक्षकों ने बच्चों केा स्वच्छता के महत्व व वनाग्नि के नुकसानों के बारे में बताया। यहां प्रधानाचार्य खजान चंद्र काण्डपाल, मनोज पाठक, संगीता पंत, रेणुका जोशी, सवित जनौटी, गणेश जोशी, प्रीतिका भटनागर आदि रहे। यह भी पढ़ें- स्कूल में चलाया स्वच्छता अभियान यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा पर जल संरक्षण का संदेश यह भी पढ़ें- क्लीन टू ग्रीन अभियान के तहत सफाई की

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...