स्कूल में घुस कर की मारपीट, मुकदमा
आगरा, सितम्बर 5 -- डिफेंस कॉलोनी (सदर) स्थित राजीव गांधी इंटर कॉलेज में घुसकर महिला सहित उसके परिजनों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता दीपशिखा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार 24 अगस्त की शाम करीब 7:15 बजे कृष्णकांत उर्फ बबलू पचौरी उसकी पत्नी पिंकी, बेटियां मनीषा और मेघा समेत अज्ञात युवक युवतियां लाठी डंडे लेकर स्कूल में घुस आए। आरोप है आरोपितों ने पीड़िता सहित उनके परिजनों के साथ जमकर मारपीट की। सरिया से हमला किया। कपड़े फाड़ दिए। अभद्रता की। दावा है मारपीट में उन्हें गंभीर चोटें आईं हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों का मेडिकल कराया। मगर मुकदमा दर्ज नहीं किया। लिहाजा पीड़िता ने एसीपी से शिकायत की। पीड़िता ने घटना की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.