सहारनपुर, अप्रैल 28 -- रामपुर मनिहारान, संवाददाता। हरियाणा के करनाल में यूथ स्पोर्ट्स फिजिकल फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में विधा ग्लोबल स्कूल जंधेड़ा समसपुर के बच्चो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया। स्कूल में प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया। प्रतियोगिता में सात्विक शुभ कुमार, कृष्ण कुमार, हुजैफा, गर्वित और आयुष चौधरी ने गोल्ड मेडल जीता। प्रधानाचार्य पारुल सचदेवा, सचिन पंवार, मोहित पंवार, अंकित पंवार और आंचल पंवार, सिमरन ने भी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह भी पढ़ें- ताइक्वांडो में आस्था-श्रेया ने जीता स्वर्ण यह भी पढ़ें- फिजिकल अकादमी का शानदार प्रदर्शन, 42 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...