स्कूल में कूमल लगाकर चोरी, मुकदमा
रामपुर, मई 15 -- सैदनगर। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के भोट बक्काल मुस्तफाबाद गांव का है। बुधवार देर रात चोर दीवार में कूमल लगाकर श्री नारायण सिंह इंटर कॉलेज मुस्तफाबाद के अंदर आ गए। इस दौरान चोरों ने इनवर्टर बैटरी लैपटॉप के अलावा अन्य कीमती सामान चुरा लिया। सुबह स्कूल वालों ने कूमल लगा देखा तो उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो स्कूल का सारा सामान गायब था। चोरी की सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। प्रधानाचार्य विवेक यादव की तहरीर पर पुलिस ने चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना अध्यक्ष कर्म सिंह पाल ने बताया जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया जाएगा। यह भी पढ़ें- स्कूल का ताला तोड़कर चोरी यह भी पढ़ें- सीएन इंटर कॉलेज के प्राचार्य कक्ष से नगद व तीन लाख की सामग्री चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.