हरिद्वार, सितम्बर 12 -- तरुण हिमालय इंटर कॉलेज में 'स्वच्छ हरिद्वार, सांझी जिम्मेदारी' अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। छात्रों को गीले और सूखे कूड़े को अलग करने की जानकारी दी गई। एनजीओ ने स्कूल को कंपोस्टिंग मशीन देने का आश्वासन दिया। प्रधानाचार्य त्रिलोक चंद्र भट्ट ने पहल की सराहना की। सभी ने स्वच्छता का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...