शाहजहांपुर, दिसम्बर 29 -- जिले के परिषदीय स्कूलों में बिना चहारदीवारी व गेटविहीन स्कूलों में बच्चों की कुत्तों से सुरक्षा के लिए अब प्रधानाध्यापक का तय किया गया है। यदि किसी बच्चे को स्कूल परिसर में कुत्ता काट ले तो अभिभावक नहीं गुरुजी उसे अस्पताल ले जाएंगे। इसके लिए बेसिक शिक्षा सचिव ने बीएसए को आदेश जारी किया है। जारी किए गए आदेश में कहा गया कि जिले के सभी परिषदीय स्कूलों में प्रधानाध्यापक के साथ नोडल शिक्षक नामित किया जाएगा। इसके साथ प्रधानाध्यापक के साथ नोडल अधिकारी शिक्षक का विवरण बोर्ड पर दर्ज किया जाएगा। बच्चों को कुत्ते के काटने केे बाद नोडल अधिकारी बने शिक्षक उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल से समन्वय स्थापित कर एंटीरेबीज दवाओं की उपलब्धता एवं पीड़ित के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे। वहीं आदेश आने के बाद बीएसए ...