संवाददाता, फरवरी 11 -- यूपी में फर्रुखाबाद के जहानगंज क्षेत्र के मोईनुद्दीनपुर रठौरा गांव के जवाहरलाल प्रेमादेवी जूनियर हाईस्कूल में पेट के कीड़े की दवा खाने से 110 छात्र-छात्राओं की हालत बिगड़ गई। एक के बाद एक कई बच्चे गश खाकर गिरने लगे तो हड़कंप मच गया। परिषदीय विद्यालय में मंगलवार को 150 बच्चे आए थे। सीएचसी कमालगंज से प्रधानाध्यापक फूल सिंह पेट में कीड़े मारने की दवा लाए और दोपहर 12:30 बजे से एक बजे के बीच सभी कक्षाओं में जाकर बच्चों को दवा बांटी। 15 मिनट बाद ही कक्षा एक के प्रशांत, कक्षा चार के रितिक और आदित्य को चक्कर आने लगा और वे गश खाकर गिर पड़े। 61 बच्चों को लोहिया अस्पताल व 33 को सीएचसी कमालगंज ले जाया गया। सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया, एल्बेंडाजोल की गोली खाने से थोड़ी बहुत परेशानी हो जाती है। डीएम ने बताया कि सभी बच्चे स्वस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.