संभल, फरवरी 18 -- चंदौसी। एबीसी किड्ज मांटेसरी स्कूल परिसर में टीकाकरण करवाया गया। जिसमें कक्षा प्रथम से पांचवी क्लास तक के सभी विद्यार्थियों को खसरा टीका लगाया गया। स्कूल संचालिका संगीता भार्गव ने बताया कि स्कूल में सरकारी हॉस्पिटल के द्वारा खसरा टीकाकरण कराया गया। बताया गया कि खसरे की शुरुआत बुखार से होती है। जिसके बाद खांसी, नाक बहना और आंखों से पानी आना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। फिर शरीर पर लाल चकत्ते निकल आते हैं, जो पहले सिर पर दिखाई देते हैं और फिर पूरे शरीर में फैल जाते हैं। सर्दी-जुकाम या फ्लू से कहीं ज्यादा खतरनाक, खसरा एक गंभीर बीमारी है जिसे टीके की मदद से रोका जा सकता है। उन्होंने बताया स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ये टीका अनिवार्य होता है । खसरा का टीका अत्यधिक संक्रामक खसरा वायरस से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है। इसका मुख्य उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.