पलामू, मार्च 13 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने शुक्रवार को चैनपुर स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय के महत्वपूर्ण पंजीयों की जांच की और शैक्षणिक अनियमितता को पकड़ते हुए कहा कि कार्य में कोई लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। आयुक्त ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, बच्चों एवं शिक्षकों की उपस्थिति पंजी, मध्याह्न भोजन एवं अन्य अभिलेखों की गहन जांच की। विद्यार्थियों की पंजी पर वास्तविक उपस्थिति से अधिक और अगले दिन का उपस्थित बनाया गया मिला। आयुक्त ने प्राचार्य एवं शिक्षकों के प्रति कड़ी नाराजगी जताते हुए व्यवस्था में तत्काल सुधार लाने का सख्त निर्देश दिया है। आयुक्त ने पंजी जांच के दौरान पाया कि कई रजिस्टर अद्यतन नहीं है। मार्च महीने का पूरा कॉलम खाली मिले जबकि मध्याह्न भोजन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.