जौनपुर, अप्रैल 15 -- सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर नगर के मोहल्ला गुड़हाई स्थित उर्दू माध्यम प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय गुड़हाई और राजकीय जूनियर कन्या हाईस्कूल एक ही परिसर में संचालित हैं, लेकिन यहां अब तक आरो मशीन की व्यवस्था नहीं हो सकी है। इससे छात्रों को शुद्ध और ठंडा पानी नहीं मिल पा रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ समस्या और गंभीर हो गई है। छात्रों को मजबूरी में घर से पानी की बोतल लानी पड़ रही है। परिसर में लगा हैंडपंप भी राहत नहीं दे पा रहा है, क्योंकि उसका पानी गंदा निकल रहा है। ऐसे में बच्चों को पानी पीने में काफी दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। इंजीनियर उमाशंकर गुप्ता, श्याम शंकर पाण्डेय, सुनील यादव, राम सिंह समेत अन्य लोगों ने जिला प्रशासन से विद्यालय परिसर में जल्...