हापुड़, अप्रैल 21 -- देव मेमोरियल पब्लिक स्कूल में अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत जन-जागरूकता कार्यक्रम के तहत मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों और चालक बंधुओं को आग से बचाव तथा आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई के गुर सिखाए गए। डीएम स्कूल में आयोजित अभ्यास में अग्निशमन विभाग की टीम ने आग लगने की स्थिति में सुरक्षा उपाय, सतर्कता और सही प्रतिक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रभारी अग्निशमन केंद्र उत्तम कुमार राणा ने उपकरणों के सही इस्तेमाल, बचाव तकनीकों और संकट के समय संयम बनाए रखने के तरीकों का व्यवहारिक प्रदर्शन किया।मॉक ड्रिल के माध्यम से छात्रों को वास्तविक परिस्थितियों का अनुभव कराया गया, जिससे उनमें आत्मविश्वास और सजगता विकसित हुई। यह भी पढ़ें- डीपीएस सेक्टर-4 में अग्निशमन सप्ताह पर मॉक ड्रिल, बच्चों न...