सुल्तानपुर, अप्रैल 18 -- भदैंया, संवाददाता। शिवगढ़ थाना क्षेत्र में स्कूल जाने वाले रास्ते पर महिलाओं और छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की हरकतों से राहगीरों में आक्रोश था, हालांकि मौके पर मौजूद लोग गवाही देने से पीछे हट गए। पुलिस के अनुसार, 16 अप्रैल को उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद पांडेय टीम के साथ बाबूगंज बाजार क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कजियापुर के एक स्कूल के पास आने-जाने वाली लड़कियों और महिलाओं पर एक युवक फब्तियां कस रहा है और अश्लील गाने गाकर उन्हें परेशान कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें- महिलाओं पर फब्तियां कस रहा युवक गिरफ्तार वहां देखा गया कि कुछ छात्राएं गुजर रही थीं, तभी एक युवक अश्लील गाने गाते हुए आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहा थ...