स्कूल भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने रुकवाया ढलाई कार्य
गोड्डा, मई 13 -- महागामा एक प्रतिनिधि । महागामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विश्वासखानी गांव में बन रहे उच्च विद्यालय भवन के निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने मंगलवार को छत ढलाई का कार्य बंद करा दिया। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की विभागीय जांच कराने की मांग की है जानकारी के अनुसार करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे इस विद्यालय भवन का निर्माण कार्य रब्बानी कंस्ट्रक्शन द्वारा कराया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण शुरू होने के साथ ही कार्य में लापरवाही बरती जा रही है, लेकिन विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण स्थल पर अब तक योजना संबंधी सूचना पट नहीं लगाया गया है। इससे भवन निर्माण की लागत, विभागीय स्वीकृति, निर्माण अवधि एवं संवेदक से संबंधित जानकारी सार्वजनिक नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.