मुजफ्फरपुर, सितम्बर 30 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। स्कूल भवन निर्माण और जीर्णोद्धार में सबसे पहले कोर्ट के आदेश पर काम किया जाएगा। इसके बाद आदर्श विद्यालय, पीएमश्री, सांसद अनुशंसित स्कूल का प्राथमिकता क्रम रहेगा।

स्कूल भवन निर्माण के संबंध में एसओपी शिक्षा विभाग ने स्कूलों के भवन निर्माण, जीर्णोद्धार, लघु मरम्मत को लेकर एसओपी जारी किया है। किस स्कूल का किस तरह प्राथमिकता पर चयन किया जाएगा, इसके लिए छात्र-कक्षा अनुपात समेत अन्य मानदंड निर्धारित किए गए हैं। 30 अक्तूबर तक सभी जिलों के डीईओ से ऐसे स्कूलों की प्राथमिकता सूची मांगी गई है। शिक्षा विभाग के उपसचिव ने इसका निर्देश दिया है।

कार्य की प्राथमिकता इस तरह रहेगी कार्य की प्राथमिकता : -सबसे पहले कोर्ट के आदेश के तहत निर्माण काम होगा। इसके बाद आदर्श विद्यालय, फिर पीएमश्री, सांसद अनुश...