चतरा, अप्रैल 25 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। मयूरहंड प्रखंड अंतर्गत सोकी हाई स्कूल भवन के ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज बिजली के तार किसी बड़े हादसे को खुला निमंत्रण दे रहे हैं। विडंबना यह है कि विभाग सब कुछ जानकर भी किसी अनहोनी का इंतजार कर रहा है। सोकी हाई स्कूल परिसर की स्थिति भी भयावह है। बिजली के जर्जर तार न केवल भवन के ऊपर से गुजर रहे हैं, बल्कि खेल के मैदान के बीचों-बीच काफी नीचे तक लटके हुए हैं। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे खेलकूद के दौरान हमेशा सहमे रहते हैं। यह भी पढ़ें- शिक्षकों व अभिभावकों ने विद्युत विभाग से तत्काल हटाने की उठाई मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...