सोनभद्र, जनवरी 22 -- अनपरा। एमईआईएल अनपरा एनर्जी की गोई महिला समिति ने कम्पोजिट स्कूल औराडांड डिबुलगंज में कुल 225 विद्यार्थियों में स्कूल बैग और 15 नोट बुक बच्चों में वितरित की। बैग और नोट बुक पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।गोई महिला समिति की अध्यक्षा रीता सिंह ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि उज्जवल भविष्य के लिए शिक्षा बेहद अहम है। शिक्षा ही जीवन में महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सहायक होती है इसलिए प्रत्येक बच्चे को शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए। पठनपाठन में सुविधा के मद्देनजर गोई महिला समिति उन्हे यह स्कूल बैग और पाठ्य सामग्री वितरित कर रही है। भविष्य में उन्हे प्रोत्साहित करने के लिए इसी प्रकार का वितरण जारी रहेगा।इस मौके पर गोई महिला समिति की तमाम सदस्याएं मौजूद रही। उन्होने सभी बच्चों से मन लगाकर पढ़ने की अपील की। प्रधानाचार्...