गाज़ियाबाद, दिसम्बर 15 -- शिक्षा मंत्रालय के स्कूल बैग के भार को कम करने संबंधी दिशा-निर्देशों को लागू करने की मांग गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। इंडियन पेरेंट्स एसोसिएशन (आईपीए) ने बच्चों के अत्यधिक भारी स्कूल बैग पर चिंता व्यक्त करते हुए वजन कम करने की मांग की है। संगठन ने सोमवार को जिलाधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक के नाम ज्ञापन देकर वर्ष 2018 में शिक्षा मंत्रालय के दिशा-निर्देशों को लागू करने की मांग की। आईपीए का कहना है कि भारी स्कूल बैग बच्चों के स्वास्थ्य पर बड़ा खतरा है। इस संबंध में शिक्षा मंत्रालय का जो आदेश है, उसे सख्ती से लागू किया जाना चाहिए। मंत्रालय ने कक्षा-वार स्कूल बैग की अधिकतम वजन सीमा निर्धारित की है, जिसका उद्देश्य बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य की रक्षा करना है। आईपीए की राष्ट...