दुमका, अगस्त 27 -- दुमका, प्रतिनिधि। जरूवाडीह के आंगनबाड़ी न. 1 में मंगलवार को लायन क्लब ऑफ दुमका द्वारा उपस्थित सभी छोटे-छोटे बच्चों के बीच स्कूल बैग एवं पठन-पाठन सामग्री का निःशुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित बच्चों को सचिव लायन प्रदीप्त मुखर्जी ने शिक्षा के महत्व के बारे में बताएं और बच्चों से अपील किए कि वह रोजाना आंगनबाड़ी में आए। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष लायन सतीश कुमार, सचिव लायन प्रदीप्त मुखर्जी, लायन सुनील कुमार साहा, लायन नीरज कोठारीवाल, लायन डॉक्टर अमिता रक्षित, लायन डॉक्टर स्वेता स्वराज, पी एम जे एफ लायन डॉक्टर अखिलेश कुमार सिंह, लायन डॉक्टर अमोल पाल ने भाग लिया। फोटो संख्या-28-बच्चों के बीच निशुल्क बैग का वितरण करते क्लब सदस्य
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.