मुजफ्फर नगर, अप्रैल 3 -- तितावी/ मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र में हैदरनगर लिंक मार्ग पर बुधवार को हुए सड़क हादसे में पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल पूनम ने उपचार के दौरान मेरठ के अस्पताल में दम तोड़ दिया। आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम के बाद पानीपत-खटीमा हाईवे स्थित जागाहेड़ी टोल प्लाजा के सामने शवों को रखकर जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे तक जाम लगने से हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजे और परिवार के एक आश्रित को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे एसपी देहात एवं एसडीएम सदर ने मुख्यमंत्री ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.