स्कूल बस से तीर्थयात्रियों की वैन की हुई टक्कर, दो घायल
गया, अगस्त 24 -- आमस थाना क्षेत्र के पथरा मोड़ के पास जीटी रोड की दक्षिणी लेन पर सोमवार की अहले सुबह तीर्थयात्रियों से भरी वैन की टक्कर विपरीत दिशा से आ रही एक स्कूल बस से हो गई। हादसे में वैन में सवार तीर्थयात्रियों के लिए खाना बनाने वाला कुक वाहन के अगले हिस्से में दब गया। स्थानीय लोगों और पुलिस जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकालकर आमस सीएचसी पहुंचाया। घायल की पहचान दिल्ली निवासी कृष्णपाल के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर कर दिया। एक अन्य यात्री सरदार शर्मा को भी मामूली चोटें आई हैं। वैन चालक अश्विनी दुबे ने बताया कि गलत दिशा से अचानक बस सामने आ जाने के कारण संतुलन बिगड़ गया और टक्कर हो गई। वैन में 28 तीर्थयात्री सवार थे, जो वाराणसी से गयाजी जा रहे थे। थानाध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.