जहानाबाद, मई 12 -- स्कूल बस व ट्रक में टक्कर, तीन छात्र-छात्रा व ड्राइवर घायल पटना - गया एनएच 22 पर मई हॉल्ट के समीप सुबह में हुई दुर्घटना स्कूल बस में सवार थे करीब 25 स्कूली बच्चे, बच गयी जान घायलों का सदर अस्पताल में कराया इलाज जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। पटना - गया एनएच 22 पर मंगलवार की सुबह एक ट्रक और एक स्कूल बस में टक्कर हो गयी जिसमें बस पर सवार तीन छात्र-छात्राएं और ट्रक ड्राइवर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रक भी सड़क पर पलट गया। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया। यह घटना मंगलवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे की बताई जाती है। यह भी पढ़ें- खड़े ट्रक में भिड़ी कार, टला हादसाघायलों की पहचान घायलों में जहानाबाद शहर के हिंदुस्तान मेडिकल हॉल के समीप के रहने वाले छात्र हासीर कादरी (15 वर्ष ), युसूफ कादरी ( 16 वर्ष) और मई गांव की...