आरा, मई 25 -- -आरा-पटना बाइपास रोड में नगर थाना क्षेत्र के महिला कॉलेज के समीप सोमवार की सुबह हादसा -ड्यूटी करने गांव से पटना जाने के दौरान बाइक सवार एएसआई को स्कूल बस ने मारी ठोकर -ट्रैफिक पुलिस ने बस को किया जब्त, चालक की पहचान करते हुए धरपकड़ के प्रयास तेज आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता शहर में आरा-पटना बाइपास रोड में सोमवार की सुबह तेज रफ्तार प्राइवेट स्कूल बस की ठोकर से बाइक सवार स्पेशल ब्रांच के एक एएसआई की मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की ओर से उन्हें तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसा नगर थाना क्षेत्र के इंदु सिंह तपेश्वर महिला कॉलेज के समीप हुआ। मृत एएसआई जिले के आयर थाना क्षेत्र के बलिगांव गांव निवासी राम लायक सिंह के 42 वर्षीय पुत्र राजीव रंजन उर्फ गोल्डी थे। वे फिलहाल पटना में ब...