गुड़गांव, मार्च 12 -- गुरुग्राम। सेक्टर 42/27 चौक पर बुधवार को एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने यात्रियों से भरे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सड़क पर ही पलट गया, जिससे उसमें सवार छह यात्रियों को चोटें आईं। हादसे के बाद बस चालक बस को छोड़ कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ऑटो चालक की शिकायत पर सुशांतलोक थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से बिहार के गया निवासी ऑटो चालक पिन्टु पासवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बुधवार को अपने ऑटो छह सवारियां लेकर सेक्टर-56 की तरफ जा रहा था। जब वह 42/27 की रेड लाइट पर पहुंचा और ग्रीन सिग्नल होने पर आगे बढ़ा, तभी फरीदाबाद रोड की तरफ से आ रही एक पीली रंग की स्कूल बस के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए ऑटो के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो पलट गया औ...