नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- आजकल हर मां-बाप के जेहन में एक बड़ा सवाल हमेशा घूमता रहता है। हम अपने बच्चों के लिए कितना कुछ खुद करें और कितना उन्हें अपने दम पर सीखने दें? अक्सर स्कूल के होमवर्क, इम्तिहान की टेंशन और घर के छोटे-मोटे कामों के बीच एक लकीर खींचना मुश्किल हो जाता है। एक तरफ बच्चों को हर मुसीबत से बचाने की चाहत होती है, तो दूसरी तरफ उन्हें जिंदगी के थपेड़े सहकर मजबूत बनाने की जरूरत। इसी कश्मकश के बीच मशहूर आंत्रप्रेन्योर और कंटेंट क्रिएटर अंकुर वारिकू ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर परवरिश के कुछ ऐसे उसूल शेयर किए हैं, जो आजकल के पेरेंटिंग वाले दौर में बिल्कुल ताजी हवा के झोंके की तरह हैं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें बड़े ही सुकून से यह बताया गया कि वे अपने 15 और 9 साल के बच्चों की परवरिश किस तरह कर...