अलीगढ़, अप्रैल 3 -- इगलास, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहरैनी में स्कूल बस चालक ने अपने गांव में हुए शादी समारोह में ले जाकर खुन्नस के चलते अपने ही स्कूल प्रबंधक को शराब पीकर गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर अपने साथियों के साथ धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डेविड पुत्र सुरेन्द्र कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसके पिता के विद्यालय की बस का चालक रहमान पुत्र साबिर निवासी मोहरैनी बुधवार को अपने परिवार में शादी होने की कहकर उनके पिता को ले गया था, उनके साथ मेरे फुफेरे चाचा बिजेंद्र पुत्र देवेंद्र भी गए थे।आरोप है कि खुन्नस के चलते रहमान शराब पीकर पिता को गालीगलौज देने लगा जिसका विरोध किया तो उसने अपने साथियों जमील पुत्र बाबू खां व अजरूद्दीन पुत...