गोरखपुर, अप्रैल 2 -- भर्रोह, हिन्दुस्तान संवाद गोला क्षेत्र के शिवपुर निवासी एक स्कूल बस चालक ने कुछ लोगों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है।पीड़ित के अनुसार एक व्यक्ति ने पहले गाली देकर धमकी दी, जिसे उसने नजरअंदाज किया। अगले दिन वह अपने साथियों के साथ आया और लात-घूंसों और बेल्ट से हमला कर दिया। इस दौरान मोबाइल भी छीन लिया गया। काफी प्रयास के बाद मोबाइल वापस मिला। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस जांच की बात कह रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...