मथुरा, मार्च 7 -- मथुरा। थाना हाइवे के अंतर्गत मोतीकुंज तिराहे पर परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की बस से उतरते समय, चालक द्वारा बस चलाये जाने के चलते बस के नीचे आने से मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज बस कब्जे में कर चालक को हिरासत में ले लिया है। नटवर नगर निवासी छात्र हर्षित कुमार (14) हनुमान नगर के समीप स्थित आर्मी स्कूल में कक्षा-नौ में पढ़ता था। शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे वह स्कूल में परीक्षा देने के बाद प्राइवेट स्कूल बस से घर जा रहा था। आरोप है कि मोतीकुंज तिराहे के समीप बस चालक ने बस रोकी। हर्षित बस से उतर रहा था, तभी चालक ने लापरवाही बरतते हुए बस चला दी। इसके चलते छात्र बस से गिर कर पहिये की चपेट में आने से गंभीर रूप से घयाल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिये निजी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। वहां चि...