समस्तीपुर, अप्रैल 1 -- विद्यापतिनगर। प्रखंड के घटहो-विद्यापतिनगर मुख्य सड़क के गढ़सिसई पंचायत के मठपर के समीप बुधवार की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। जब एक स्कूली बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हालांकि बस में बच्चे सवार नहीं थे, बावजूद इसके दुर्घटना के बाद अफ़रा-तफ़री की स्थिति उत्पन्न हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस विद्यार्थियों को स्कूल छोड़ने के बाद विद्यापतिनगर की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सड़क से नीचे उतरकर गड्ढे में जा गिरी। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बस के चालक और खलासी को सुरक्षित बाहर निकाला। इस हादसे में चालक को हल्की चोट लगने की बात कही गई है। उधर, इस घटना के बाद स्कूल बस से अपने बच्चों को विद्यालय भेजने वाले अभिभावक...