गाजीपुर, मई 16 -- ​मरदह। स्थानीय थाना क्षेत्र के रायपुर बाघपुर गांव के पास मरदह के तरफ बच्चों को स्कूल से उनके घर लेकर जा रही बस को सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रेलर क्षतिग्रस्त होकर सड़क से उतर कर खाई के तरफ लटक गयी। गनीमत रही कि बस में सवार चार बच्चे बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार लिटिल फ्लावर स्कूल मऊ की स्कूली बस बच्चों को छुट्टी के बाद घर छोड़ रही थी। अधिकतर बच्चों को छोड़ने के बाद बस में सिर्फ चार बच्चे थे। बस रायपुर बाघपुर की तरफ से मरदह आ रही थी कि तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी जिससे बस क्षतिग्रस्त हो गई। यह भी पढ़ें- स्कूल बस सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकराई, बच्चे चोटिल वहीं स्कूल बस का चालक नन्हकू यादव निवासी देऊंपुर गाई थाना मरदह गम्भीर रूप से घायल हो गया। उस...